फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलौली में फै ला संक्रमण, डेंगू से बालिका की मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रोगी - फोटो : file photo
विज्ञापन
कदौरा ब्लाक के गुलौली गांव निवासी हैदर खां की 11 वर्षीय बेटी अलसिफा की तबियत कुछ दिनों पहले खराब हो गई थी। जांच कराने पर उसे डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए लखनऊ ले गए।
विज्ञापन


काफी दिनों तक इलाज कराने के बाद दो दिन पहले ही उसे वापस गुलौली गांव ले आए। यहां पर रविवार को अलसिफा की हालत फिर से बिगड़ गई। परिजन से अस्पताल ले जाने लगे। इससे पहले घर में ही उसने दम तोड़ दिया।

किशोरी की मौत से घर में मातम छा गया है। बताया गया है कि गुलौली गांव में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और यहां लगभग प्रत्येक घर में व्यक्ति संक्रमण का शिकार हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां टीम नहीं भेजी गई और न ही दवा का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें