जिले के अलग-अलग स्थानाें पर बिजली गिरने से पूर्व प्रधान सहित दो लोगों व एक भैंस की मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं रामपुरा के खेताें में चर रही भैंस पर तेज कड़क आवाज के साथ बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। जालौन कोतवाली के गांव प्रतापपुरा निवासी रामचरण(50) पुत्र भूरे रविवार की सुबह करीब दस बजे अपने
जानवर लेकर खेताें पर चराने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक बादल आ गए और बारिश होने लगी। इस पर किसान रामचरण वहां लगे पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी तेज कड़क के साथ बिजली पेड़ पर गिरी। इससे रामचरण गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेताें पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और उन्हाेंने
रामचरण के परिजनाें को सूचना दी तो वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार गांव रबा बुजुर्ग की पूर्व प्रधान जनका देवी रविवार देर शाम छत पर थी, तभी
बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के किसान संतराम पाल की दुधारू भैंस खेताें में चर रही थी, तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।