जानकारी के अनुसार, पहाड़पुरा के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह (50) शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से उरई आए थे। रात साढ़े नौ बजे वह पहाड़पुरा स्थित घर के लिए निकले। जैसे ही उनकी बाइक कामाख्या मंदिर के समीप पहुंची तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हमेशा हेलमेट लगाकर बाइक चलाते थे, लेकिन शादी में आने के कारण आज घर से हेलमेट लेकर नहीं निकले थे, जो हादसे का सबब बन गया।