कुठौंद छोड़ जिले के सभी आठ ब्लाकों में रविवार को ग्राम प्रधानी व ग्राम
पंचायत सदस्यों का उपचुनाव होगा। इसके लिए शनिवार को आठ ब्लाकों के 65
मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। गौरतलब है कि
ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान कई गांवों में सदस्य पदों के लिए पर्चा न भरे
जाने से इनमें प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। वहीं
माधौगढ़ के एक गांव
जमरेही अव्वल के चयनित प्रधान की मृत्यु हो जाने के बाद यहां फिर से चुनाव
कराने की जरूरत महसूस हुई। इस क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले के कुठौंद ब्लाक
को छोड़ सभी आठ
ब्लाकों के एक प्रधान और 76 सदस्य पदों पर रविवार को मतदान कराया जाएगा।
इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शनिवार को पोलिंग पार्टियाें को
उनके पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव
विकास
खंड डकोर में मड़ोरा, घुरट, भुआ, गोरन। विकास खंड कदौरा में इटौरा वावनी,
मदरालालपुर, खुटमिलि। विकास खंड महेवा में बाबई, दमरास, हथनौरा, कुकहनू,
रिनिया वैदेपुर, अटराखुर्द। विकास खंड रामपुरा ब्लाक में बाबूपुरा, जायघा,
भिटौरा, सिद्धपुरा, मिर्जापुराजागीर। विकास खंड नदीगांव में शिवनी बुजुर्ग,
रुदावली। विकास खंड कोंच में पहाड़गांव, बरौदा कलां, भड़ारी, विरगुवां
बुजुर्ग, पनयारा। विकास खंड माधौगढ़ में मीगनी, जमरेही अव्वल, बोहरा। विकास
खंड जालौन में सिहारी पडैया, दहगुवां, कुठौंदा बुजुर्ग व देवरी।