फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार को बदनाम कर रहे हैं अधिकारी’

Tue, 22 Sep 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री मौलाना इकबाल अहमद ने कहा कि जिले के अधिकारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। वह सोमवार को यहां एक गेस्ट हाउस में आयोजित सपा अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मौलाना इकबाल अहमद ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिस रोस्टर से बिजली दी जा रही है, उससे किसान काफी परेशान हैं। गांवों में रात-रात भर बिजली गुल रहती है। ऐसा जिले में बैठे अधिकारी इसलिए कर रहे हैं ताकि प्रदेश सरकार बदनाम हो जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के अधिकारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 2017 में मुस्लिम समाज के लोग सोच समझ कर मतदान करें। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बखान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए जितनी योजनाएं सपा ने चलाई हैं, उतनी आज तक किसी सरकार ने नहीं चलाईं। उधर, कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कालपी नगर पालिका अध्यक्ष कमर अहमद ने आरोप लगाया कि पूरे जिले में वही मुस्लिम चेयरमैन। इसे लेकर पार्टी के लोग ही उनके खिलाफ साजिश करते हैं।

 सम्मेलन में सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जमील अहमद मंसूरी, कालपी नगर पालिका अध्यक्ष कमर अहमद, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, विधायक दयाशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, नगर अध्यक्ष भानू वर्मा, साबिर मंसूरी, इरशाद खरूसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें