जालौन जिले के एट में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू का स्वागत करते कांग्रेसी
- फोटो : ORAI
एट (जालौन)। प्रदेश सरकार किसान और नौजवान विरोधी है। सरकार के खिलाफ प्रदेश के किसानों और युवाओं को सड़कों पर उतरना होगा, तभी प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। यह बात झांसी में आयोजित किसान जन जागरण यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने ग्राम पिरौना हाईवे पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कही।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के ग्राम पिरौना हाईवे पर पहुंचते ही कांग्रेसियों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से दोनों ही जगहों पर जंगलराज सी स्थिति बनी है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं वहीं पढ़ा लिखा नौजवान नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाता घूम रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी अपनी सरकार बनाकर प्रदेश में खुशहाली लाने का काम करेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी, दीपांशु समाधिया, नारायण दास निरंजन, कमलेश उपाध्याय, मैथिलीशरण दीक्षित, प्रतीक, मनु तिवारी, जितेंद्र पाल, विवेक यादव आदि रहे।
ं