फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग का छापा, व्यापारियों से नोंकझोंक

विज्ञापन
एट में खाद्य विभाग की गाड़ी के सामने नाराजगी व्यक्त करते व्यापारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। खाद्य विभाग की टीम की बाजार में दो दुकानों पर छापा मारकर नमूने भरे। वहीं दुकानदारों ने टीम पर आरोप लगाकर हंगामा भी किया। जिस पर व्यापारियों और टीम अधिकारियों में नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों का आरोप है कि टीम उनका बेवजह उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

होली के त्योहार को देखते हुए खाद एवं रसद अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में कस्बा स्थित संतराम पाल एवं अरविंद अग्रवाल उर्फ कल्लू की दुकानों पर छापा मारा और जब दुकानों से नमकीन के नमूने लिए तो व्यापारी भड़क गए। अधिकारियों की गाड़ी घेरकर हंगामा करने लगे। कुछ ही देर बाद अधिकारी नमूने भरकर चले गए। वहीं व्यापारियों का आरोप है कि विभाग की टीम आए दिन खासतौर पर त्योहार के वक्त उनका उत्पीड़न करती है। इसके खिलाफ जल्द ही व्यापार मंडल की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इतना ही नहीं डीएम व जन प्रतिनिधियों से भी व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। वहीं टीम अधिकारियों का कहना है कि नमूनों की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें