फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत परेड आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-1-दीक्षांत परेड की पुलिस लाइन में तैयारियां करते रिक्रूट।
विज्ञापन

दीक्षांत परेड आज, तैयारियां पूरी
- 165 रिक्रूट आरक्षी होंगे परेड में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड का आयोजन सोमवार को होगा। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 165 रिक्रूट शामिल होंगे। दीक्षांत परेड के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड को कई दिनों से सजाया सवारा जा रहा है। रिक्रूट आरक्षी रविवार को सजावट को अंतिम रुप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पिछले छह माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 165 रिक्रूट आरक्षी जो मथुरा, अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी जिलों से आकर पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। प्रशिक्षण समाप्त होने पर दीक्षांत परेड का आयोजन 16 दिसंबर को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में होगा। परेड सुबह साढ़े सात बजे परेड ग्राउंड पर पहुंचेगी। सुबह 7.40 पर परेड कमांड द्वारा चार्ज ग्रहण किया जाएगा। 8 बजे परेड के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. .मन्नान अख्तर दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण करेंगे। इसके बाद परेड का आयोजन होगा और रिक्रूट आरक्षियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। परेड के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षी कई दिनों से साफ सफाई व सजावट कार्य में लगे हुए है। रविवार को देर शाम तक रिक्रूट आरक्षी परेड ग्राउंड की सजावट में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें