फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क हादसे में सिरसा कलार थाना क्षेत्र के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बहन के ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने मध्य प्रदेश जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम नियामतपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (42), गुरुवार दोपहर अपने दो साथियों लोकेंद्र सिंह और सीपू के साथ कार से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्राम थोना में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।बताया गया कि जैसे ही उनकी कार टहरौली-परसा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई।
हादसे में कार सवार लोकेंद्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र अपनी बहन की ससुराल में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। घटना की सूचना जैसे ही गांव नियामतपुर पहुंची, घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें