फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छात्राओं ने उठाई गांव की सड़क की मांग, स्कूल आने जाने में दिक्कत

Sat, 28 Jun 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
कोंच में एसडीएम के यहां सड़क की मांग करते आई स्कूली छात्राएं। - फोटो : कोंच में एसडीएम के यहां सड़क की मांग करते आई स्कूली छात्राएं।
विज्ञापन
कोंच। ग्राम चमेड़ से जुझारपुरा तक उखड़ी और गड्ढों से भरी सड़क में लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों की नहीं सुनी गई तो साइकिल से शिक्षा ग्रहण करने कोंच जाने वाली गांव की छात्राओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सड़क डलवाने की मांग की।
विज्ञापन

कोंच ब्लॉक के ग्राम चमेंड से जुझारपुरा सड़क 1.600 किलोमीटर गड्ढों व कीचड़ से भरी पड़ी है। पिछले तीन साल सड़क उखड़कर उसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से शिकायतें की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस समय बारिश के कारण सड़क में कीचड़ हो गया है जिसके चलते उसके गड्ढे नहीं दिखाई दे रहे। राहगीर व छात्र-छात्राएं गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। साइकिल से कोंच शिक्षा ग्रहण करने जाने वाली गांव छात्रा कविता, दीक्षा, साक्षी, संजना, नंदिनी, शिक्षा, शिल्पी, निशा, नीशू, काजल, प्रियांशी, श्रेया, अनन्या, खुशी आदि ने शनिवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायतीपत्र दिया।
छात्राओं ने एसडीएम को बताया कि चमेंड गांव से लेकर जुझारपुरा के बीच सड़क जर्जर हो गई है। बारिश का पानी जमा होने से सड़क में गड्ढों का पता ही नहीं चल रहा है। छात्राओं ने जर्जर सड़क को नए सिरे से बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें