आटा (जालौन)। घर में अकेली युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म कर दिया। युवती के विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा।
आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि सोमवार दोपहर में उसकी बेटी घर में अकेली थी और घर के लोग मजदूरी करने गए थे तभी गांव का शेर सिंह पुत्र भगवानदीन आया और मोबाइल की लीड मांगकर घर का दरवाजा खुलवाया। जिसके बाद युवक ने घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर युवती को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है।