ईंटों। मानसिक तनाव में युवती ने गांव के बाहर बने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विनोद पांडेय का कहना है परिजनों ने अभी कोई तहरीर नही दी है।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम नावर निवासी शोभरन कठेरिया की 19 वर्षीय पुत्री कुमकुम सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर खेत की ओर जा रही थी तभी गांव के बाहर बने कुएं में उसने छलांग लगा दी। उसे कुएं में छलांग लगाते देख उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुमकुम की मौत की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। परिजनों ने बताया कि लगभग 7 साल से वह मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।