फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मामा के घर बच्ची की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला में मामा के घर आई एक पांच वर्षीय बच्ची की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह कमरे में खेलते समय बच्ची कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाठक निवासी कुलदीप पाठक की पत्नी वर्षा अपने दो बच्चों के साथ पांच दिन पहले बीमार मां को देखने मायके ग्राम बरोदा कला आई थीं। शनिवार सुबह उनकी बेटी अनन्या पाठक उर्फ मिष्टी (5) घर के कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान वहां रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ी।
परिजन बच्ची को तत्काल सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही मृतका के मामा के घर और उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें