उरई। जिले में फंसे गैर जनपद व अन्य जनपदों में फंसे जिले के लोगों की घर वापसी के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिला प्रशासन ने लोगों को वापस भेजने व आने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ कई कर्मचारियों के मोबाइल नंबर जारी किए है जिनमें फंसे लोग सीधे फोन कर अपना आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन उनकी घर वापसी की व्यवस्था करेगा।
अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के कारण ऐसे व्यक्ति जो जिले से प्रदेश के किसी अन्य जनपद या राज्य में अपने घर जाना चाहते हैं। अथवा किसी अन्य प्रदेश से जनपद में अपने घर वापस आना चाहता है। उनके लिए कलक्ट्रेट स्थित ई. गवर्नेन्स सेल में श्रमिक कंट्रोल रूम में बनाया गया है। साथ ही उनमें तैनात कर्मचारियों के नंबर जारी किए गए है। जिनसे श्रमिक व जिले में फंसे लोग अपने गृह जनपद जाने के लिए फोन कर आवेदन दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने कई कर्मचारियों को दो सिफ्टों में तैनात किया है। उन्होंने बताया कि नामित कर्मिकों द्वारा प्रतिदिन कलक्ट्रेट स्थित ई गवर्नेन्स सेल में उपस्थित रहकर दूरभाष पर प्राप्त सूचना को एकत्रित करेंगे। कंट्रोल रूम के संचालन के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ला को नोडल नामित किया गया है। ई. गवर्नेन्स सेल के अतिरिक्त उक्त कार्य तहसील एवं विकास खंड स्तर पर भी किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों द्वारा अपने अपने कार्य क्षेत्र में लेखपालों, ग्राम विकास अधिकारियों को तैनात कर सूचना एकत्रित कराई जाएगी। जिससे की जिले में फंसे लोगों को उनके गृह जनपद भेजा जा सके साथ ही बाहर फंसे लोगों को जिले में वापस लाया जा सके।
इन नंबरों पर फोन कर दर्ज कराए आवेदन
सुबह 9 से 3
नामित कर्मचारी मोबाइल नंबर
वीरेन्द्र श्रीवास्तव - 9918433595
राजकुमार वर्मा - 9936256363
श्रीमती ताबिश खान - 8933033941
रिफाकत अली - 8960465821
दोपहर तीन से रात आठ बजे तक नामित कर्मी
महाराज सिंह - 9453645933
प्रदीप तिवारी - 9415691034
आरती कुशवाहा - 7607388023
वीरेन्द्र कुमार - 9451983048