इसी मोपे़ड पर सवार थे दोनों साधु
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। मोपेड सवार दो साधु झांसी के आश्रम जा रहे थे। तभी एट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों साधु उछलकर हाईवे पर गिरे। हेलमेट न लगाने की वजह से दोनों के सिर में गहरी चोट आई।
घटना की जानकारी मितले ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात तीन बजे की है। एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।