फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कहासुनी के बाद नदी में कूदा युवक

विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद युवक व पुलिस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी(जालौन)। युवक ने खुदकुशी के इरादे से यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सुनील पुत्र राजाराम निवासी हीरापुर कालपी की किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह कालपी आ गया। आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी के पुल पर खड़ा हो गया। युवक को संदिग्ध हालत में खड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीएचसी कालपी के चिकित्साधिकारी डॉ. उदय कुमार ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी। उसका उपचार किया जा रहा है। कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने बताया कि युवक के परिवारीजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें