फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में युवक का शव फांसी पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी रोहित (28) पुत्र चंद्रशेखर घर में अकेला रह रहा था। पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थीं। सुबह उसके घर के दरवाजे नहीं खुले तो पड़ोसियों ने अंदर झांककर देखा। कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजे को खोला। शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर पर कोई मौजूद न होने से आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस ग्रामीणों से परिजनों व पत्नी के संबंधों के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि घर में कोई मौजूद न होने से आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से संपर्क की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें