फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया की रही धूम

Mon, 05 Sep 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
ganesha - फोटो : amarujala
विज्ञापन
‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष के साथ जिले के विभिन्न बाजारों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस दौरान कई जगहों पर पंडाल भी सजाए गए।   उरई में मराठा मित्र मंडल द्वारा माहिल तालाब पर गणेश प्रतिमा का आयोजन किया गया। राजेंद्र नगर में कल्लू गोस्वामी द्वारा गोस्वामी मंदिर पर गणेश प्रतिमा स्थापित हुई। इसके अलावा स्टेशन रोड व शहर
विज्ञापन


के अन्य हिस्सों में भी गणेश प्रतिमाए स्थापित की गईं।  जालौन प्रतिनिधि के अनुसार श्रीगणेश मित्र मंडल एवं सर्राफ ा व्यापार संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बाजार बैठगंज स्थित बेनीबाई मार्केट में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीगणेश स्थापना से पूर्व नगर के विभिन्न मार्गों से होकर श्रीगणेश प्रतिमा की झांकी भी निकाली गई। सराफ ा

संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर सर्राफ व श्री गणेश मित्र मंडल के अध्यक्ष संतोष धार्गे ने संयुक्त रूप से बताया कि गणेश स्थापना के उपरांत 9 सितंबर को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 10 सितंबर को प्रसाद वितरण एवं 11 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। उधर, नगर के मोहल्ला गणेशजी स्थित नगर के प्राचीन
विज्ञापन


एकमात्र श्रीगणेश मंदिर पर भी धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान भक्तजनों द्वारा गोले दागकर श्रीगणेश जन्म महोत्सव मनाया। इस मौके पर महेश पराशर, उमेश दीक्षित, सुनील ताम्रकार, आलोक याज्ञिक, संतोष गुप्ता आदि श्रीगणेश भक्त उपस्थित रहे।  कालपी प्रतिनिधि के अनुसार नगर मेें पूरे दिन श्रद्धालु मदिंर व गणेश पंडालों मे जाते दिखाई

दिए। नगर का के प्राचीन मराठा कालीन गणेश महोत्सव हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बडे़ धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव मनाने के बाद देर शाम आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोले गए व भजन-कीर्तन देर रात्रि तक चलते रहे। व्यवस्थापक अनिल पुजारी, अतुल गुप्ता सिन्टू सुभाष महाराज मोहन शुक्ला ने व्यवस्था देखी। 

श्याम पैलस सांस्कृतिक मंडल व दादा दादी क्लब द्वारा पांच दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ आचार्य सुरेश शास्त्री ने पूरे विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापित कराकर किया। आरती में श्याम किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, रामऔतार द्विवेदी, यश गुप्ता, किरन, अमिता, लीना सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित

रहे। रामचबूतरा व मिर्जामंडी के गणेश पंडालों मे पूरे विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापित कराई। कदौरा प्रतिनिधि के अनुसार नगर के रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी

गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कर भक्तों ने पूजा अर्चना की। महेश शिवहरे, निशांत चौरसिया, राहलु गुप्ता, रोहित गुप्ता, नीरज अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, रामजी चौरसिया आदि ने सहयोग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें