फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: 96 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी डॉ यशवीर सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। एसओजी, सर्विलांस और आटा थाने की पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान झांसी के तीन तस्करों को 96 किलो गांजा के साथ दबोचा। तीनों बुंदेलखंड, आसपास के जिलों के अलावा कानपुर और उन्नाव में गांजा की तस्करी करते थे। तस्करों ने उरई शहर के दो लोगों के नाम बताए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसपी डाक्टर यशवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एसओजी, सर्विलांस टीम और आटा थाना पुलिस रविवार को आटा क्षेत्र में जांच के दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर भभुआ मजार के पास अल्टो कार को रोका। कार में झांसी के शिवाजी नगर न्यू गल्लामंडी रोड निवासी देवेश शिवहरे पुत्र ठाकुरदास, पूरा चिरगांव, लुधियाई निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र धीरज सिंह और नबावाद थाना क्षेत्र के तालपुरा न्यू गल्लामंडी निवासी
नवीन साहू पुत्र काशीराम सवार थे। तलाशी लेने पर कार में 96 किलो गांजा और कार सवारों के पास 2470 रुपये, चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने उरई शहर के जीतेंद्र साहू और ब्रजेश साहू के नाम बताए हैं। दोनों से गांजा खरीदकर बुंदेलखंड, आसपास के जिलों के अलावा कानपुर और उन्नाव में सप्लाई करते थे। एसपी ने बताया कि गांजा की कीमत लगभग 7 से आठ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी जीतेंद्र व ब्रजेश की तलाश के साथ गिरफ्तार तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम को मिलेगा 10 हजार इनाम
एसपी ने बताया कि गांजा तस्करों को दबोचने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। टीम में आटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार, सर्विलांस प्रभारी अजय कुमार, उपनिरीक्षक कुलभूषण सिंह, चंदन पांडेय, प्रेम कुमार, शीतला प्रसाद मिश्रा और तीनों टीमों के सिपाही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें