उरई। कोरोना संक्रमण में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई गई है। सोमवार को पुलिसट्रे निंग स्कूल पीटीसी मंगरौल में दो समेत 15 नए मामले सामने आए। आठ मरीज स्वस्थ भी हुए, उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। 798 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
नए संक्रमितों के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3777 हो गई है। इसमें 3628 ठीक हो चुके हैं और 44 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को आई रिपोर्ट में मोहल्ला राजेंद्रनगर में महिलाएं, पटेलनगर में एक पुरुष संक्रमित निकला। पूल टेस्टिंग में 12 लोगों संक्रमित निकले।
इसमें दो लोग पुलिस ट्रेनिंग स्कूल मंगरौल के हैं। एक मालवीय नगर कोंच, एक रामकुंड कोंच, दो रुदावली, एक नगर पंचायत ऊमरी, एक एट, एक राजकीय मेडिकल कालेज, एक फैक्ट्री एरिया, एक मोहल्ला पटेलनगर भी पॉजिटिव मिला है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अल्पना बरतारिया ने लोगों से कहा जा रहा है कि यदि वे संक्रमितों के संपर्क में आए है तो अपनी जांच जरूर करा लें। मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।