फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिला जजी के बाहर बवाल मामले में 17 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला जजी परिसर के बाहर संचालित निजी वाहनों के बुकिंग सेंटर पर बैठे दंपती का वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल 17 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


29 अगस्त को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया था। आरोप है कि एक पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंचे और जमकर मारपीट की। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ करते हुए दो बाइकों में आग लगा दी। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र ने बताया कि गणेशगंज निवासी माजिद खान, शादाब खान, श्याम नगर निवासी मोहम्मद दिलशाद, मोहनपुरा निवासी शादाब उर्फ नाती, गणेशगंज निवासी मकसूद बेग, तिलक नगर निवासी आफताब उर्फ मुन्ना, मेराज, काशीराम कालोनी निवासी जावेद, गणेशगंज निवासी जुबैर व कादिर, नया पटेल नगर निवासी शाहिद अली उर्फ शानू बिजली, चंद्रनगर निवासी जयंत उर्फ छोटू व मोहम्मद हारुन, सूर्यनगर निवासी मोहम्मद अब्दुल कादिर उर्फ कादिर, तिलक नगर निवासी तनवीर, सदनपुरी निवासी अल्तमश सलमानी तथा चंद्रनगर निवासी अयान उर्फ अन्नू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों की गतिविधियां संगठित रूप से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही थी। उनकी आपराधिक संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें