देश के बहुचर्चित जवाहरलाल नेहरू यूनीवर्सिटी प्रकरण से अखिल भारतीय
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वारिस परिवार कमेटी खासी आहत है। कमेटी
ने स्वतंत्रता संग्राम स्मृति दिवस 28 फरवरी से महात्मा गांधी ज्योति एवं
शांति संदेश पद यात्रा उरई से
शुरू की है। कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
चौधरी कुंवर रणवीर सिंह के नेतृत्व में यात्रा मंगलवार को रेलगाड़ी से कोंच
पहुंची। तहसील पहुंची यात्रा के अगुवा रणवीर सिंह ने ध्वजारोहण करने के
बाद सभा में जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
की कड़े
शब्दों में भर्त्सना की। कहा कि राहुल ने कांग्रेस का स्वर्णिम इतिहास
दागदार करने का काम किया है। वह अपने पूर्वजों के बलिदानों को भुला बैठे
हैैं और उन देशद्राहियों जिन्होंने जेएनयू में पाकिस्तान समर्थक व भारत
विरोधी नारे लगाए,
आतंकी अफजल को महिमा मंडित किया, का पक्ष लेकर वोटों की
घटिया राजनीति कर रहे हैं। यह देश लाखों कुर्बानियों के बाद आजाद हुआ ह।
इसे खंडित करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने यात्रा का उद्देश्य
बताते हुये कहा कि देश विरोधी
ताकतों के खिलाफ देश के नौजवानों को संदेश
देने के लिए वह निकले हैं ताकि देशभक्त युवा ऐसी राष्ट्रद्रोही ताकतों का
मुकाबला कर सकें। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर तहसीलदार जितेंद्रपाल,
कोतवाली के दरोगा दिनेश यादव, राजेन्द्र द्विवेदी, रवीन्द्रकुमार
त्रिपाठी,
राजवीर सिंह सहित तमाम नगर के लोगों ने गांधी ज्योति की अगवानी की।
तहसीलदार ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस
दौरान कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराजा निरंजन, उप्र प्रभारी महिला कु. सुरभि
खरे,
उत्तरप्रदेश महिला अध्यक्ष प्रेमकुमारी, नगर अध्यक्ष जालौन डॉ.
चंद्रशेखर गिरि, शीला गिरि उरई, मोहित पालीवाल, मानसिंह राजपूत, गौरीशंकर
वर्मा आदि शामिल रहे।