उरई। गांधी जयंती पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंीा डीएम प्रियंका निरंजन ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का काम करता है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि 45 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान में एनसीसी कैडेट, रक्तकर्णिका डॉ ममता स्वर्णकार, कबीरपंथी सेवा संस्थान आदि ने विशेष सहयोग किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ अवनीश बनौधा, रक्तकोष प्रभारी डॉ अरविंद श्रीवास्तव, सुशील द्विवेदी, देवीदयाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------
कुष्ठ रोगियों को बांटी की दवा
उरई। गांधी जयंती पर जिला अस्पताल में कुष्ठ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने किया। इस दौरान सीएमओ ने छह कुष्ठ रोगियों को सेल्फ केयर किट और कुष्ठ से बचाव वाली चप्पल वितरित की। साथ ही उन्होंने मरीजों को फल भी बांटे। उन्होंने कहा कि कुष्ठ का समय से इलाज कराया जाता तो कुष्ठ ठीक हो जाता है। कुछ मामलों में सर्जरी भी कराई जाती है जिसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क कराया जाता है। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में 110 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अवनीश बनौधा, डीटीओ डॉ सुग्रीवबाबू, जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ मदनमोहन आदि मौजूद रहे। (संवाद)