कालपी/उरई। कालपी कस्बे में रविवार को गल्ला मंडी में गल्ला मंडी प्रशासन व गल्ला व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया गया कि 18 मई से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक गल्ला मंडी में व्यापार का संचालन शुरू किया जाएगा।
मंडी इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार व गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष शिशु यादव की मौजूदगी में आयोजित बैठक में तय किया गया कि मंडी परिसर में भीड़भाड़ न हो, इसलिए प्रतिदिन दो किसानों को लाइसेंस धारक व्यापारी टोकन जारी करेंगे। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक गल्ला मंडी में खरीद बिक्री का कारोबार चलेगा। दिन में 2 बजे के बाद व्यापारिक गतिविधियां बंद हो जाएंगी। इस दौरान मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य प्रयोग किया जाएगा।
इस दौरान मंडी सहायक शिवपाल, कंप्यूटर आपरेटर रामअवतार, अध्यक्ष गौतम सिंह यादव, सरंक्षक रामप्रकाश पुरवार, रूपसिंह मुखिया, लल्लू पुरवार, ब्रह्मेश द्विवेदी, राजेश पुरवार, कमलेश यादव, राकेश यादव आदि रहे। उधर उरई गल्ला मंडी के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि गल्ला मंडी सुबह साढ़े छह बजे से एक बजे तक खुलेगी। टोकन सिस्टम से किसानों का माल खरीदा जाएगा। किसान अपने संबंधित आढ़ती से टोकन लेकर ही आएं। बिना टोकन किसानों को मंडी में प्रवेश नहीं मिलेगा। मास्क, गमछा और सोशल डिस्टेसिंग नियमों का पालन होगा।