फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की खेती नैनो उर्वरकों पर आधारित होगी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के जमुना पैलेस सभागार में मंगलवार को इफको नैनो उर्वरक उपयोग महाभियान के अंतर्गत रबी फसल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम राजेश कुमार पांडेय ने की। डीएम ने कहा कि भविष्य की खेती नैनो उर्वरकों पर आधारित होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नैनो अथवा संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने वाले 12 प्रगतिशील किसानों को स्मृति चिह्न दिया। उन्होंने जिले के कृषकों की सराहना की। कहा कि जनपद के किसान लगन और वैज्ञानिक सोच से राज्य स्तर पर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल की बेमौसम वर्षा से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही किसानों से फसल चक्र अपनाने और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से आय बढ़ाने का आह्वान किया। इफको लखनऊ से आए वैज्ञानिक आरके नायक, ब्रजभूषण सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने नैनो डीएपी व नैनो यूरिया की उपयोग विधि, लाभ और प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें