फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से युवक की मौत पर भीड़ उग्र

Tue, 14 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कबूतरा डेरा को घेरे लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आराजी लेन में शराब पीने से युवक की मौत के बाद भीड़ उग्र हो गई। पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से गुस्साए लोगों ने कबूतरा डेरा को घेर कर मंगलवार को खूब हंगामा किया। मौके पर स्थिति संभालने में पुलिस के भी हाथ पांव भी फूल गए। मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू किया और हंगामा कर रहे लोगों को भगाया। सिपाहियों व
विज्ञापन


थानेदारों ने दर्जनों ड्रम लहन भी नष्ट किया। उधर, हंगामा कर रही भीड़ को देख डेरों से लोग पलायन कर गए। डेरों पर अब सिर्फ कुछ महिलाएं ही बची हैं। सोमवार शाम युवक अख्तर की मौत शराब पीने के बाद हो गई थी। लोगों का आरोप है कि अख्तर की मौत कबूतरा डेरा से लाई गई शराब पीने से हुई है। पांच दिन पहले भी यही शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई

थी। लेकिन उसके घरवालों ने पुलिस को सूचित किए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। लोगों का आरोप यह भी है कि इन डेरों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते ये लोग
विज्ञापन


बेखौफ होकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। कबूतरों की महिलाएं खुले आम मुख्य रोड पर बैठ कर शराब की बिक्री करती हैं इससे रोड पर  शराबियों और अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ को काबू किया। इस दौरान कई ड्रम लहन नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें