महिला के घर जाकर दवा देता पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
उरई। सर! मैं बीमार हूं। मुझे दवा की सख्त जरूरत है। यह सूचना शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी एक महिला ने ट्वीट पर दी। इसे संज्ञान में लेते हुए एसपी डा.सतीश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवगोपाल सिंह को निर्देश दिए कि वह शीघ्र ही दवा पहुंचाएं। कोतवाली पुलिस ने दवा खरीदकर महिला के घर जाकर उसे दवा उपलब्ध कराई। पुलिस की इस कर्तव्य निष्ठा से प्रभावित होकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की।
शहर में रेडजोन के चलते मेडिकल स्टोर बंद हैं। कई मरीज परेशान हो रहे हैं। बुधवार को शहर के मोहल्ला रामनगर की महिला ने पुलिस को ट्वीट कर अनुरोध किया था कि वह गर्भवती है। उसे कुछ दवाओं की सख्त जरूरत है। इस पर पुलिस उसके लिए दवा लेकर घर पहुंची। वहीं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली है। दवाओं की सख्त जरूरत है। इस पर कोतवाली पुलिस ने उसे भी दवाएं पहुंचाकर मानवता की मिसाल कायम की।