फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुठौंद में मौरंग लदे चार ट्रक पकड़े

विज्ञापन
फोटो - 03 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते एसडीएम रिंकू सिंह राही। संवाद
विज्ञापन
कुठौंद। अवैध मौरंग परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने रविवार सुबह कार्रवाई करते हुए कुठौंद थाना क्षेत्र में मौरंग लदे चार ट्रकों को पकड़ लिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक होमगार्ड भी घायल हो गया।
विज्ञापन

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे एसडीएम जालौन रिंकू सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों में एक वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित किया जा रहा था। प्रशासनिक टीम ने जब उसे रोका तो उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, लेकिन थाने पहुंचने के बाद चालक ने वाहन पर नंबर प्लेट लगा दी। मामले को गंभीर मानते हुए चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।



एक अन्य ट्रक की जांच में नंबर प्लेट और चेसिस नंबर में अंतर पाया गया। प्रथम दृष्टया मामला फर्जी नंबर प्लेट अथवा वाहन की पहचान छिपाने से जुड़ा प्रतीत हुआ, जिस पर भी कार्रवाई की गई। इसी दौरान एक ट्रक चालक भागने लगा। उसे पकड़ने के प्रयास में हुई धक्का-मुक्की में होमगार्ड जय सिंह घायल हो गए। घायल होमगार्ड को प्राथमिक उपचार दिलाया गया है तथा संबंधित चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम रिंकू सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है तथा किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फोटो - 03 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते एसडीएम रिंकू सिंह राही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें