फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार ट्रेनें निरस्त, कई घंटें देरी से आईं

Sat, 19 Apr 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अलग-अलग रेल मंडलों में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड की चार ट्रेनें निरस्त कर दी गई। वहींं, राप्तीसागर समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं। इसके चलते मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कानपुर में गंगा पुल और गोरखपुर मंडल में हो रहे ट्रैक मरम्मत के काम के चलते शुक्रवार को मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इसके अलावा झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और झांसी लखनऊ पैसेंजर पहले से ही निरस्त चल रही है।
गोरखपुर से तिरुअंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस 12511 अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजकर 51 मिनट के स्थान पर छह घंटे देरी से चल रही है। चर्लापल्ली से गोरखपुर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन नंबर 12590 अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटा, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल ढाई घंटा देरी से आई।
विज्ञापन

इस गर्मी के मौसम में ट्रेनों के निरस्त और देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। यात्रियों को गर्मी में ट्रेन का इंतजार करना मुश्किल भरा साबित हो रहा है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अलग अलग रेलखंडों में काम के चलते ट्रेनों को निरस्त और परिवर्तित मार्ग से चलना पड़ रहा है। काम तेजी से जारी है। काम पूरा होने पर यात्रियों को सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें