फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंटरसिटी, डेक्कन, क्लोन छपरा समेत चार ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे व झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म पर चल रहे काम के चलते रविवार को झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस व बरौनी से ग्वालियर क्लोन छपरा मेल समेत चार ट्रेनें निरस्त रहीं। ग्वालियर-बरौनी व बरौनी-ग्वालियर छपरा मेल समेत तीन ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण यात्रियों के परेशानी हुई।
विज्ञापन

कोहरा अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन रेलवे ने कई ट्रेनों का निरस्तीकरण कर दिया है। कई ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की है। इसका असर झांसी कानपुर रेलखंड पर भी पड़ रहा है। रविवार को झांसी-कानपुर रेलखंड की लाइफ लाइन माने जााने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अप व डाउन में निरस्त रही।
हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076), मुंबई से बढ़नी जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09043), बरौनी से ग्वालियर जाने वाली क्लोन छपरा मेल (04138) निरस्त रही। ग्वालियर से बरौनी और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11123-24) व मुंबई से कटिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09189) को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के उरई न आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। गोरखपुर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सरप्रेस (12511) दो घंटे 38 मिनट देरी से आने से यात्री परेशान हुए। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कोहरे व अन्य परिचालन कारणों से कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई है।


स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया
उरई। इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन किया है। इसके चलते झांसी-कानपुर रेलखंड से भी एक ट्रेन गुजरी। इसका मुंबई से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन नंबर (01015) का संचालन केवल एक फेरे के लिए किया गया जो रविवार को निर्धारित समय सुबह 9.05 बजे के स्थान पर दो घंटा 40 मिनट की देरी से 11 बजकर 49 मिनट पर उरई पहुंची। करीब दस मिनट उरई स्टेशन पर रुकने के बाद लखनऊ की ओर रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि यह ट्रेन केवल एक फेरे के लिए संचालित की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें