इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें देर से आईं, यात्री परेशान
- फोटो : इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें देर से आईं, यात्री परेशान
उरई। लगातार चौथे दिन झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी समेत चार पैसेंजर ट्रेनें देर से आईं। लखनऊ से झांसी की ओर आने वाली ट्रेनें भी देर से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
लखनऊ मंडल के जैतीपुर स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते झांसी से लखनऊ और लखनऊ से झांसी जाने वाली ट्रेनों को रोककर चलाया जा रहा है। शुक्रवार को काम के चौथे दिन पर झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से दो घंटा देर से आई। उसे उरई स्टेशन पर 20 मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया।
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को 10 मिनट, यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस को 20 मिनट रोककर चलाया गया। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल तीन घंटा पांच मिनट, गोरखपुर से तिरुवंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देर से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्री अपने समय से गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। यात्रियों ने मांग की है कि झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रैक को जल्द बहाल किया जाए। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार तक काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रेन में समय से संचालित होगी।