उरई। मौसम खराब और झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत की वजह से झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली चार ट्रेनें निरस्त रहीं। तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया गया। 12 ट्रेनें कई घंटे देर से आईं। खासतौर पर अधिक सर्दी में ट्रेन का इंतजार करने में परेशानी हो रही है।
रविवार को गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076), झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109-10), ग्वालियर से बरौनी जाने वाली क्लोन छपरा मेल (04137), मुंबई से बढ़नी की ओर जाने वाली ट्रेन (09043) का संचालन निरस्त रहा। ग्वालियर-बरौनी, बरौनी-ग्वालियर ट्रेन नंबर (11123-24), मुंबई से कटिहार जाने वाली कटिहार एक्सप्रेस (09189) परिवर्तित मार्ग से संचालित हुई।
इसके अलावा कोहरे के चलते एक दर्जन के लगभग रहने देरी से आईं। इनमें आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) चार घंटा 17 मिनट, झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू (64607) एक घंटा 18 मिनट, पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) एक घंटा 3 मिनट देरी से आई।
पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन (15030) एक घंटा 18 मिनट, एर्नाकुलम से बरौनी जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12522) अपने निर्धारित समय से 5 घंटा 31 मिनट, मुंबई से लखनऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन (22121) एक घंटा 6 मिनट, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19166) दो घंटा 52 मिनट, लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12533) एक घंटा 14 मिनट, प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली (12184) एक घंटा 27 मिनट, लखनऊ से भोपाल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12593) एक घंटा 27 मिनट, पुणे से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज स्पशेल( 01411) अपने निर्धारित समय से 6 घंटा 44 मिनट देरी से आई।
ट्रेनों की देरी से आने की वजह से यात्रियों को सर्दी के मौसम में कई घंटे स्टेशन पर गुजरना पड़ रहे हैं। इस वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। हालत यह है कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसकी वजह से यात्रियों को और परेशानी हो रही है। रेल प्रवक्ता मनोज कुमार का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है इसके अलावा सभी ट्रेनों में फोग डिवाइस लगाए गए हैं। जल्द काम समाप्त होते ही यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।