फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सिमिरिया लूटकांड में एसओजी-सर्विलांस समेत चार टीमें लगीं

विज्ञापन
फोटो- 19 गांव में सीसीटीवी फुटेज खंगालते सीओ परमेश्वर प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
कोंच। शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव में रिटायर्ड रेलकर्मी के घर हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत चार पुलिस टीमों को लगाया गया है। टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जांच की मॉनीटरिंग सीओ परमेश्वर प्रसाद कर रहे हैं।
विज्ञापन


जन्माष्टमी की रात सिमिरिया निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी रघुवीर अहिरवार (72) और उनकी पत्नी सिमकुरा (68) को बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया था। मारपीट करने के बाद बदमाशों ने दंपती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और घर से जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज की है।

घटना के बाद शनिवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जानकारी ली। शाम को पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह भी सिमिरिया पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ अधीनस्थ अधिकारियों से अब तक हुई जांच की प्रगति जानी और जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान में जुटी है। उन्होंने बताया कि जांच सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें