फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से लौटे चार लोगों को कराया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। हॉट स्पॉट क्षेत्र इंदौर से आए चार लोगों के लौटने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम जांच के बाद उन्हें स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला को सूचना मिली कि शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में तीन व मोहल्ला तोपखाना में एक व्यक्ति कोरोना के हॉट स्पॉट क्षेत्र मध्यप्रदेश के इंदौर से आए हैं। सूचना पाते ही उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस व चिकित्सकों की टीम को भेजा। जहां चिकित्सकों न उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया साथ ही उन्हें क्वारंटीन की सलाह दी। एसडीएम ने चारों व्यक्तियों को 14 दिन के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में अभी तक लगभग 300 व्यक्तियों को रखा गया था। जिनमें अधिकांश का समय पूरा होने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटरों से घर भेज दिया गया। वर्तमान में लगभग 70 व्यक्ति क्वारंटीन सेंटरों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें