फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलेंगे, घर के नजदीक मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 11 Mar 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में चार नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (सब सेंटर) खोले जाएंगे। अब सेंटरों की संख्या बढ़कर 234 हो जाएगी। इससे लोगों को नजदीक में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

लोगों के घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सब सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। जिले में फिलहाल 230 सब सेंटर संचालित हो रहे हैं। अब चार और सब सेंटर खोले जा रहे हैं। इसमें कुठौंद ब्लॉक में दो और डकोर व महेबा ब्लॉक में एक एक सब सेंटर खोला जा रहा है। डीसीपीएम डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अप्रैल 2018 को पीएम मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया गया था।
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीकी 30 मिनट की दूरी पर गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभी 230 उपकेंद्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) संचालित हो रहे हैं। शासन ने चार और उपकेंद्रों के संचालन की मंजूरी दी है। इसके तहत कुठौंद ब्लॉक में हाजीपुर व अब्दुल्लापुर, डकोर ब्लॉक में सैदनगर और बाबई (महेबा) में मलथुआ में सब सेंटर खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी 230 में 150 केंद्रों पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। इन केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती है।
विज्ञापन



टेलीमेडिसन की दी जाती है सुविधा
इन केंद्रों पर टेलीमेडिसन की सुविधा दी जाती है, जहां मरीज अपनी बीमारी के बारे में सीएचओ को अवगत कराएगा, सीएचओ जिला अस्पताल में बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से उसका इलाज मरीज को बताएगा।


गैर संचारी रोगों की होगी स्क्रीनिंग
सभी क्रियाशील स्वास्थ्य केंद्र पर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, ई संजीवनी ओपीडी और सामान्य ओपीडी एवं हेल्थ प्रमोशन डे के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। यहां बीपी, शुगर आदि जांचें की जाती है।


अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर होगा नाम
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि अब इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का नाम आयुष्मान आरोग्य मंदिर किया गया है। अभिलेखों में नाम बदलने और सेंटरों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का नाम लिखने का काम किया जा रहा है। अधिकांश सेंटरों के नाम भी बदल दिए गए हैं। इसके साथ आरोग्य परम धनम का स्लोगन भी लिखा जाएगा। इन केंद्रों पर योगा स्थल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें