फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी की 15 सोलर प्लेटों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा सोलर प्लांट से चोरी की प्लेटों के साथ पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 प्लेटें, तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद हुईं हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव के पास बने सोलर प्लांट से प्लेटें चोरी होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की प्लेटों को बेचने की फिराक में पांच लोग बंधौली जंगलों में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कोंच के गांधी नगर निवासी गौरव सिंह, रेढ़र के रूरा निवासी ब्रजकिशोर उर्फ विवेक, डकोर के ऐर निवासी विवेक राजपूत व समीर खान को पकड़ लिया। इसमें एक कांशीराम कालोनी निवासी आशीष वर्मा मौके से भाग गया। पुलिस टीम को सभी के पास से 15 प्लेंटे, तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद की है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि सभी आरोपी प्लांट में घुसकर चाहर दीवारी फांदकर कटर से पैनल को बाहर फेंक देते थे। वह सभी पैनल को जंगल में इकठ्ठा कर बेंचने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें