फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो भाइयों समेत चार घायल

विज्ञापन
घायल अवधेश - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/आटा। बाइक के सामने अचानक अन्ना मवेशी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उधर, आटा बस स्टैंड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे जिससे उनके सिरों में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के गिरथान के पास बाइक से जा रहे अवधेश कुमार (19) व योगेश पुत्र गण वीरेंद्र सिंह निवासी मंगलपुर जिला कानपुर देहात की बाइक के सामने अन्ना मवेशी आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रुप से चुटहिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची टोल की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि वह रेडीमेड ज्वैलरी बेचने का काम करते हैं और झांसी जा रहे थे। हेलमेट न लगाए होने से अवधेश के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
दूसरा हादसा आटा बस स्टैंड पर शनिवार सुबह हुआ। जिसमें बाइक से जा रहे प्रेम किशोर (45)पुत्र सुखदेव सिंह निवासी ग्राम अतरौली व रमेश (55) पुत्र बाबू निवासी ग्राम उमरिया थाना जरिया जिला हमीरपुर को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को टोल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने से कानपुर रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से भाग गया। पुलिस ट्रक की खोजबीन कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे दोनों के सिरों में गंभीर चोटें आईं हैं।

घायल प्रेम किशोर- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें