फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, सात लोग घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर खंदक में पड़ा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा(जालौन)। थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा के पास अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत खंदक में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर व ट्राली में बैठे एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। चीखपुकार सुन राहगीर व ग्रामीण पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि वह परिवार के साथ ट्रैक्टर से कदौरा होते हुए राठ रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को खरेहटा थाना कुरारा जनपद हमीरपुर निवासी राजेंद्र (35), पत्नी सीता (30), पुत्री संजना (6), पुत्र आलोक (5) व आदेश (4) और राजंद्र के छोटे भाई की पत्नी सुनीता (22) उसका पुत्र यश (3) के साथ ट्रैक्टर से कदौरा होते हुए बांधुर राठ रिश्तेदारी में जा रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही कानाखेड़ा के पथरेहटा मोड़ पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित खंदक में जा गिरा। जिससे उसमें बैठे सभी परिजन घायल हो गए। चीख पुकार सुन राहगीर व अन्न ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि टक्कर मार कर भागे ट्रक को जलालपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। घायलों का उपचार चल रहा है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें