ऐच्छिक ब्यूरो का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में किया गया। इसमें ब्यूरो सदस्यों की पहल पर चार दंपति साथ रहने को राजी हो गए। ब्यूरो सदस्यों के मुताबिक चार दंपतियों ने एक-दूसरे पर विश्वास करने की भी कसमें खाई। साथ ही छोटी छोटी बातों पर आपस मेें झगड़ा न करने का भी वादा किया।
शहर के इंद्रा नगर निवासी संध्या ने बताया कि पति कुंवर सिंह निवासी परमार कोंच उसके साथ मारपीट करता है। इसी तरह जगम्मनपुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर निवासी शिल्पी ने बताया कि पति देवेंद्र सिंह उसे दहेज के लिए परेशान करता है।
विरोध करने पर उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं, कृष्णा नगर निवासी कहकला ने बताया कि उसका पति भी उस पर विश्वास नहीं करता है और नशे में धुत होकर आए दिन उसे पीटता है। ससुराल वाले भी बेटे का पक्ष लेते हैं। इधर, पटेल नगर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि वह पति की करतूतों से तंग आ चुकी थी।
आदतों में कोई सुधार न आने की वजह से वह ससुराल से चली आई। दूसरे पक्ष ने भी अपनी बात रखी। हालांकि ब्यूरो सदस्यों ने पांचों दंपतियों में रजामंदी के साथ सुलह समझौता कराया, इसके बाद पांचों हंसी, खुशी अपने अपने घरों को रवाना हो गए। इस मौके पर गरिमा पाठक, नफीस खान, वंदना सिंह, अंजू शर्मा, उपासना द्विवेदी, राजेश शर्मा, बाबू सिंह, ममता स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।