फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की चार शिकायतें आईं

विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता समस्याएं सुनतीं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता की अध्यक्षता में लोक निमाण के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चार महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन

जन सुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत पिछली शिकायतों के निस्तारण से की गई। जिस पर सीओ संतोष सिंह ने बताया कि पिछले माह कुल 11 शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे, सभी का निस्तारण कर दिया गया है। सुनवाई के दौरान कुल चार शिकायती पत्र आए, जिसमें 03 पारिवारिक उत्पीड़न व एक मामला पुलिस प्रशासन से संबंधित था। इस दौरान महिला राज्य आयोग की सदस्य ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
उन्होंने मौजूद अधिकारियों से महिला उत्पीडन को लेकर चलाए जा रही शासन की योजना के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी शासन की योजनाएं आती है, उनका शत-प्रतिशत लाभ दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के साथ साथ जन सुनवाई का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे। इस अवसर पर प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष नीलेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, शिव, सूचना अधिकारी केवी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें