सैनिक स्कूल में चयनित छात्र को पुरस्कार देकर सम्मानित करते सदर विधायक ।
- फोटो : अमर उजाला
चार छात्रों का सैनिक स्कूल के लिए चयन होेने पर बुधवार को झांसी रोड स्थित जेके हाउस कैंपस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें चयनित छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा व प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। टारगेट एजूकेशन के छात्र
रूद्रप्रताप सिंह निवासी शांति नगर, रिषभराज निवासी शांति नगर, शिवम सिंह निवासी ऐंधा, प्रियांशु राज निवासी शांति नगर का सैनिक स्कूल की परीक्षा में चयन हो गया है। बुधवार को सम्मान समारोह में सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने इनको पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में शिक्षकों का बड़ा योगदान
होता है। वह बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें योग्य बनाते हैं। सपा नेता प्रदीप दीक्षित ने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को संस्कार देना भी आवश्यक है। शिक्षित और
संस्कारित होकर ही एक अच्छे समाज का निर्माण करते हैं। अशोक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, अवनीश चंद्र द्विवेदी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, संजय तिवारी, रामकिशोर शर्मा, सुधीर कुमार, पंकज दुबे, सुनील शर्मा, हरीशंकर आदि मौजूद रहे।