फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तहसील में वकीलों के लिए टिनशेड निर्माण की आधारशिला रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील परिसर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने वकीलों के बैठने की जगह पर विधायक निधि के करीब आठ लाख रुपये की लागत से टिनशेड निर्माण की आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन

विधायक मूलचंद्र निरंजन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया। इस दौरान बारसंघ ने विधायक, पालिकाध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया।

बारसंघ अध्यक्ष हरीसिंह निरंजन ने विधायक सहित मंचासीन पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार अभिनव तिवारी, सब रजिस्ट्रार नवीन राय, एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, भाजपा अध्यक्ष सुनील लोहिया, वरिष्ठ अधिवक्ता संतलाल अग्रवाल, वीरेंद्र लिटौरिया, संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अधिवक्ता समाज की सबसे मजबूत कड़ी है। जो पीड़ितों को न्याय दिलाने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं। यह उनका सौभाग्य है कि वह अधिवक्ताओं के किसी काम आ सके। संचालन राजेंद्र द्विवेदी ने किया। सुनील शर्मा, अवधेश नगाइच, केके श्रीवास्तव, श्रीराम गुप्ता, अवधेश द्विवेदी, केबी निरंजन, संजीव तिवारी, योगेंद्र अरूसिया, दीपक मिश्रा, शौकत अली, जितेंद्र पांडे, विश्वंभर दयाल, माताप्रसाद अहिरवार, शशिकांत सोनी, प्रमोद लोहिया, महेंद्र निरंजन, जीतू यादव व राघवेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें