फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सफाई निरीक्षक और ठेकेदार के बीच नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका में सफाई निरीक्षक और लकड़ी ठेकेदार के बीच नोकझोंक हो गई। काफी देर तक गहमागहमी चली।
विज्ञापन

सूचना पर कर्मचारी पहुंच गए। कर्मचारियों के गुस्से को देख ठेकेदार वहां से चला गया और फिर नाराज कर्मचारियों ने कार्यालयों में ताले जड़ दिए। मामला थाने पहुंच गया। पालिका कर्मचारियों ने कोतवाली प्रभारी को ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है।



सर्दी का मौसम देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। शहर में अलाव को लेकर सख्त निर्देश हैं। इसी के तहत सफाई निरीक्षक ओम प्रकाश ने लकड़ी ठेकेदार अमित तिवारी से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि ठेकेदार लकड़ी दिए जाने को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे। इसलिए उन्हें पालिका आने के लिए कहा। वहां पहुंचे तो ठेकेदार पहले से ही मौजूद था। लकड़ी देने के लिए कहा तो ठेकेदार ने ब्योरा मांग लिया। इसी पर बहस शुरू हो गई। काफी देर तक तीखी बहस हुई और फिर नौबत नोकझोंक तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पालिका के कर्मचारी भी पहुंच गए। सफाई निरीक्षक से अभद्रता को देख उन्होंने रोष जताया। ठेकेदार के जाने के बाद नाराज कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और तहरीर दी। सफाई निरीक्षक ओम प्रकाश चौधरी का कहना है कि ठेकेदार द्वारा उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज करते हुए दबाव बनाया है। ठेकेदार अमित तिवारी का कहना है कि आपसी कहासुनी का मामला है। कोई अभद्रता नहीं की गई है। इसकी लिखित में शिकायत एडीएम से की है। एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें