उरई में आशा को सम्मानित करते सीडीओ व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में बेहतर तरीके से उत्कृष्ट कार्य करने पर कर्मचारियों एवं आशा कार्यकत्री को प्रेरक सम्मान देकर सम्मानित किया गया। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार व सीडीओ एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए। सम्मान पाने वाले सभी और बेहतर ढंग से काम करें अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा बने।
कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2015-16 में पुरुष नसबंदी के 6 केस हुए इसमें पांच में प्रेरक के रूप में कदौरा क्षेत्र की आशा प्रवीणा को सम्मानित किया गया। नसबंदी कराने वाले पुरुष अरविंद, संजय, सूरज सिंह, कमलेश चंद्र, गुरुचरण, धमेंद्र को अग्रणी भूमिका व जिम्मेदार पति का दायित्व निर्वहन पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा संविदा पर काम करने
वाली एएनएम सुमन शर्मा को भी प्रेरक बनने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम आदमी को लाभ पहुंचा रही है। समाज में उत्कृष्ट काय4 जो किसी के लिए प्रेरक के रूप में सामने आए उस पर सम्मान मिलने से नई ऊर्जा आती है। सीएमओ डा. अजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि पुरुष नसबंदी
एनएसबी विधि से बहुत आसान है। बिना चीरा टांका लगे पांच मिनट में आपरेशन किया जाता है। आपरेशन के 30 मिनट में ही लाभार्थी अपने घर जा सकता है। उन्होंने बताया कि कमजोरी बिल्कुल नहीं आती है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना, डा. बीएम खैर, डा. धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।