फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष धोखाधड़ी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कानपुर देहात की पुलिस और एसटीएफ ने सोमवार शाम विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष व अवस्थी ग्रुप के डायरेक्टर भास्कर अवस्थी को उन्हीं के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनके घर से सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गई है। नवंबर 2024 में अकबरपुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सीओ डेरापुर राजीव सिरोही के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है। कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में 15 नवंबर 2024 को भास्कर अवस्थी और उनकी पत्नी साधना अवस्थी के खिलाफ सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दहेलखंड निवासी संजय राठौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें शिकायतकर्ता संजय ने बताया था कि डॉ. अवस्थी ने पत्नी साधना अवस्थी की अकबरपुर के सरला देवी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के पद पर गलत ढंग से नियुक्ति कराई थी। इसमें वह स्वयं भी प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि साधना देवी जालौन के एक परिषदीय विद्यालय में अध्यापक हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कानपुर देहात से आई पुलिस ने भास्कर अवस्थी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जानकारी उन्हें टीम ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें