फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। अन्ना जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए खेत पर रखवाली करने गए किसान को ठंड लग गई। जिससे उसकी हालत बिगडने लगी। वह घर आया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां निवासी विनोद कुमार पुत्र गंगादीन पांडे बीती शनिवार की रात में अपने खेतों पर रखवाली करने गए थे तभी उन्हें ठंड लग गई। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उनके परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए उरई में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात में उनकी मौत हो गई
विज्ञापन

उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया उपनिरीक्षक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने मंगलवार को शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें