फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना ने चट की 57 बीघा की चना मटर की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र में कई किसानों की फसलें अन्ना जानवर नष्ट कर चुके हैं। कई घटनाओं के बाद अधिकारी ठोस कार्रवाई की बात कह रहे है तो वहीं अन्ना आए दिन क्षेत्र के किसी न किसी किसान के खेतों को निशाना बनाकर फसलों को नष्ट कर रहे है। सोमवार देर रात क्षेत्र के 11 किसानों की 57 बीघा में लगी मटर, मसूर, चना की फसल को अन्ना ने चट कर गए। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को थाना पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान पर भी अनदेखी का आरोप लगया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात अन्ना का झुंड कस्बे से लगे खेतों में जा घुसा और कस्बे के 11 किसानों की फसल को नष्ट कर दिया। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो नष्ट फसल देख उनका पारा चढ़ गया और आक्रोशित किसान थाने पहुंच गए। यहां किसानों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि अन्ना पशुओं ने रात में किसान विकास कुमार की 6 बीघ मटर, श्रीराम की 4 बीघा की मटर, अल्ताफ की 4 बीघा की चना, नौशाद 4 बीघा की चना व मसूर, अहमद हसन 2 बीघा की मटर, दीपक 2 बीघा चना, जगदीस की 15 बीघा चना व मटर, पप्पू की 12 बीघा मटर, सन्नो की 3 बीघा की चना, संतराम की 3 बीघा की मटर, परसुराम की 2 बीघा की चना सहित कुल 57 बीघा जमीन पर लगी फसल को नष्ट कर दी। किसानों का कहना है कि वह रात दिन एक कर खेतों की रखवाली करते है, लेकिन जरा सी चूक में अन्ना फसलों को चट कर देते है। कई बार मांग के बाद भी प्रशासन ने अन्ना समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।
किसानों का आरोप है कि कस्बे से लगे नाका गांव के कुछ अराजक तत्व गांव के अन्ना जानवरों को कस्बे की ओर हाक देते है जिससे अन्ना आए दिन उनकी फसलों को नष्ट कर रहे है। उन्होंने नाका के प्रधान पर भी लापरवाही करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर लेखपाल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा जा रहा है। इसके साथ की नाका गांव के अन्ना छोडने वाले दो दर्जन पशुपालकों की सूची बनवाई गई है, जल्द ही पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें