फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निराकरण की मांग पर किसान संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर शनिवार को किसान संघर्ष मोर्चा ने गांधी चबूतरा पर प्रदर्शन किया। इसकेे बाद जनसमस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मोर्चा के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक एवं पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि अब तक 500 किसान मर चुके हैं। पर कोई वार्ता कृषि मंत्री द्वारा नहीं की गई जो निंदनीय है। सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित एवं शिक्षक नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, रेहान सिद्दीकी, महेश द्विवेदी सर ने नगर एवं जिले की जर्जर हो चुकी सड़कों को ठीक कराने की मांग की। चौधरी श्यामसुंदर, कामरेड विनय पाठक, अशोक गुप्ता महाबली ने अघोषित बिजली कटौती को बंद करने की बात कही। विनोद वर्मा ऐर, संतोष राजपूत, अरविंद सेंगर, महेंद्र भाटिया ने गरीब परिवारों को राशनकार्ड बनाने की मांग की। इस दौरान नरेश श्रीवास्तव, सुशील चौधरी, बबलू शर्मा, प्रभुदयाल पाल, कुलदीप चतुर्वेदी, संतोष शुक्ला, देवेश चौरसिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें