महेवा। खेत से लौट रहे बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। किसान हेलमट नहीं लगाए थे। राहगीरों ने घायल पड़ा देख किसान के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी महावीर सिंह (50) शनिवार की रात आठ बजे बाइक से खेत से घर वापस लौट रहा था। तभी बैरई सोहरापुर गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। किसान हेलमेट नहीं लगाए थे। इस कारण उसके चेहरे व सिर पर गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान झांसी में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पत्नी मीनो देवी, बेटा मोहन व एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।