फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हादसे में पूर्व चेयरमैन के पुत्र की जान गई

Mon, 27 May 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दतिया में पीताबंरा पीठ के दर्शन कर दोस्तों के साथ लौट रहे पूर्व चेयरमैन के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता के बेटे की मौत की खबर से रविवार सुबह से बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

नगर के पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा नेता गिरीश कुमार गुप्ता के बड़े बेटे प्रांजल उर्फ आशीष गुप्ता (39) कपड़ा व्यापारी थे। शनिवार शाम वह अपने दोस्तों अविनाश सेंगर, विवेक कंचन व दहगुवां प्रधान संजय गुर्जर के साथ दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए कार से गए थे। रात में वापस आते समय उनकी कार जब झांसी हाइवे पर मोंठ के पास पहुंची। तभी रात करीब 10 बजे मोंठ के पहले भुजौंद गांव के पास उनकी कार पंचर हो गई।
बताते हैं कि इसके बाद कार चला रहे संजय ने कार सड़क किनारे रोक दी और चारों लोग कार से बाहर आकर खड़े हो गए। इसके बाद संजय कार की स्टेपनी बदलने लगे और अंधेरा होने पर आशीष सड़क के किनारे खड़े होकर टार्च दिखाने लगे। इसी दौरान अचानक से पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टार्च दिखा रहे आशीष को रौंदता हुआ आगे निकल गया। ट्रक की टक्कर से आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार की स्टेपनी बदल रहे संजय भी घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, अविनाश सेंगर व विवेक कंचन सड़क से हटकर खड़े थे तो वह सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजय को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया। रात में हादसे की सूचना जैसे ही नगर में पहुंची तो पूरा नगर गमगीन हो गया। रात में ही लोगों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया था।
हादसे के बाद से जहां पिता गिरीश कुमार गुप्ता गमगीन बैठे थे वहीं मां मंजू गुप्ता व पत्नी दीपिका देखने की रट लगाए थी। पिता की मौत से उनके बेटे ओम (16) व दर्श (10) भी रो-रोकर बेहाल रहे। रविवार की दोपहर जब उनका शव घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, डॉ. अंकुर शुक्ल, डॉ. ब्रजेंद्र दुबे, डॉ. सुरेश साहनी, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, अधिवक्ता उमेश दीक्षित, लक्ष्मीकांत शाक्य, विनय माहेश्वरी, राजीव मिश्रा, अभय मिश्रा, राजीव माहेश्वरी आदि उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें